छत्तीसगढ़स्लाइडर

WEATHER ALERT : राज्य के कई स्थानों में हो सकती हैं बारिश… मौसम विभाग ने लू के बीच बारिश को लेकर जारी किया चेतावनी…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते लू के हालात के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती। मौसम विभाग ने लू के बीच बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है।

प्रदेश में बीते सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान के चलते कई शहरों में लू के हालात बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में भी पारा 43 के आसपास पहुंच गया। वहीं अन्य शहरों की बात करें तो गुरुवार को मुंगेली शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्र ने कहा कि आज अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है। तो वहीं प्रदेश के कई स्थानों पर लू चलने के भी तो संभावना है।

Back to top button
close