
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आज कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित सभी मंत्रियों तथा विधायकों को मास्क व हैंड-सैनिटाइजर बांटे गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई विधायक आज विधानसभा परिसर में मास्क के साथ नजर आए। विधानसभा परिसर में सदन के प्रवेश द्वार पर मंत्रियों और विधायकों ने हैंड-सैनिटाइजर से हाथ साफ कर आज की कार्यवाही में हिस्सा लिया।
यह भी देखें :
कोरना वायरस का खतरा सिद्व विनायक पर…ट्रस्ट का फैसला बंद रहेगा मंदिर…