दिल्ली में तैनात कर्नल ने पहले पिलाई शराब, फिर कई बार किया महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

दिल्ली में तैनात एक कर्नल ने पहले शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। कर्नल पर धोखा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की।
दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल देहरादून के राजपुर में होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर किया।
राजपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला का पति भी सेना में है।
पति के दिल्ली में तैनाती के दौरान महिला का परिचय कर्नल आरके स्वन से हुआ। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।
महिला ने बताया कि गत फरवरी में कर्नल स्वन उसे देहरादून लेकर आया। देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित एक होटल में ले गया।
जहां पर महिला को शराब का सेवन कराकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो कर्नल ने उससे शादी करने का झांसा दिया।
यह भी देखें :
कल तक पैनकार्ड से लिंक कर लें आधारकार्ड, नहीं तो काटने पड़ेंगे चक्कर, एक जनवरी से होगी कार्रवाई…