नई दिल्ली। पूरे देश में ठंड का कहर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद करके रख दिया है। शनिवार को न सिर्फ तापमान में गिरावट आई है, बल्कि ठंड ने लगभग 27 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले 192 में ऐसी ठंड पड़ी थी। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए तापमान में और गिरवाट की संभावना जताई है। मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक में दूसरे दिन भी न्यूनतम पारा 1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कई जगहों पर बर्फ जम गई है।
रंगमहला मंदिर, बस स्टैंड, रामघाट, कपिलधारा, श्री यंत्र मंदिर सोनमुडा सहित कई स्थानों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं पेंड्रा में पारा 5 डिग्री दर्ज की गई है। ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। वहीं, श्रीनगर में तापमान -5.8 डिग्री था। वहीं राजस्थान के सीकर में पारा -4 तक गिर गया था।
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी दिनों में उत्तर और मध्य भारत के लोगों को अभी राहत नहीं मिलेेगी। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सहित आस-पास के राज्यों में 8 से 15 जनवरी तक ऐसी ही ठंड बनी रहेगी।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में ठंड से 118 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। दिल्ली में 192 के बाद ऐसी ठंड पड़ रही है। दिल्ली में पारा 4 डिग्री तक गिर चुका है। दिल्ली वासियों को भी इस बार कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
यह भी देखें :
प्रचंड ठंड से इस प्रदेश में जनजीवन हो गया अस्त-व्यस्त…15 जनवरी तक बढ़ाई गई स्कूलों में छुट्टियां…
Add Comment