Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: फूल छाप कांग्रेसी के नारे सुन तमतमा गए CM…कहा… कौन है ये पार्टी से बाहर करो…

रायपुर। कांग्रेस भवन में स्थापना दिवस के दौरान कुछ नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता फूल छाप कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे।

अचानक नारेबाजी सुन सीएम भूपेश बघेल अपना आपा खो बैठे और नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर तमतमा गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इन्हें नोटिस दो। ये कांग्रेस भवन है कोई आम जगा नहीं।



राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा कई मंत्री, विधायक और कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसीबीच कांग्रेस के कुछ नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। यह पहली बार हुआ कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम के सामने किसी ने नारेबाजी की हो, ओ भी कांग्रेस के कार्यकर्ता। नाराज कार्यकर्ता
WP-GROUP

फूल छाप कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर निकालने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में हारे उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा नारेबाजी की गई।

अचानक नारेबाजी सुन सीएम भूपेश बघेल तमतमा गए और कहा कि नारेबाजी बंद करो। ये कोई आम जगा नहीं है कांग्रेस भवन है। उन्होंने नारे लगाने वालों को जिला अध्यक्ष से शिकायत करने को कहा। इस दौरान अरुण भद्रा ने मीडिया को कवरेज से रोकने की कोशिश की, जिसपर सीएम ने नाराजगी जताई।

यह भी देखें : 

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकार नत्थू दादा का निधन… ‘मेरा नाम जोकर’ से हुई बॉलीवुड में एंट्री… फिर कई फिल्मों में दिखाई थी अदाकारी…

Back to top button
close