छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना…कहा…NRC व NPR हिन्दुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स…

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने एनआरसी और एनपीआर को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये एक प्रकार से गरीब लोगों पर आक्रमण है। एनआरसी और एनपीआर एक प्रकार से गरीब लोगों पर एक टैक्स है।

राहुल गांधी आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे।



महोत्सव में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने एनआरसी और एनपीआर को लेकर कहा कि ये दोनों एक प्रकार से गरीबों पर आक्रमण करना है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से नोटबंदी के बाद सिर्फ गरीब लोगों, किसानों व मजदूरों को परेशान होना पड़ रहा है। आज कोई गरीब अपने खाते से पैसे निकालने बैंक जाता है तो उसे टैक्स देना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर देश के सबसे अमीर 15 लोगों को 3 लाख 50 हजार करोड़ रूपये बांट दिए गए हैं।
WP-GROUP

उन्होंने कहा कि एनआरसी और एनपीआर भी गरीबों पर एक प्रकार से टैक्स है। एनआरसी के लिए गरीब को अफसरों के पास जाना पड़ेगा इसके लिए भी उन्हे रिश्वत देनी पड़ेगी। एक प्रकार ये गरीबों पर आक्रमण है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पूरी दुनिया में भारत को माना जाता था पर आज अर्थव्यवस्था की जो धज्जियां उड़ाई गई है इसके बारे में प्रधानमंत्री श्री मोदी भी नहीं बता पा रहे है कि आखिर ऐसा कैसे और क्यों हुआ है।



उन्होंने कहा कि पहले अर्थव्यवस्था में दुनिया में चाईना और हिन्दुस्तान एक साथ आगे थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि हिन्दुस्तान में हिंसा हो रही है, महिलाओं को सड़कों पर चलने नहीं दिया जा रहा है और बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों से है।

राहुल गांधी ने कहा कि पहले मेरा मजाक उड़ाया जा रहा था पर अब प्रधानमंत्री को समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। देश का समय जाया किया जा रहा है।

यह भी देखें : 

रायपुर: खराब मौसम के कारण उपराष्ट्रपति नहीं जा पाए ओडिशा…कार्यक्रम में किया गया बदलाव…

Back to top button
close