रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का बलांगीर दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है। श्री नायडू छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हुए हैं। श्री नायडू आज सुबह 8.05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर ओडिशा के बालगींर जाने वाले थे।
यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1.15 बजे रायपुर लौटना था। लेकिन आज सुबह घने कोहरे के चलते विजिबलिटी कम हो गई है। विजिबलिटी कम होने के चलते विमान को उड़ान भरने में दिक्कत हो रही है। जिसके बाद उनका बलांगीर दौरा रद्द किया गया।
बलांगीर दौरा रद्द होने के बाद उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पहले वे दोपहर 4 बजे रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंडियन इकोनॉमिक एसोसियशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे।
अब उपराष्ट्रपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भारतीय आर्थिक संघ के 102वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करेंगे। उनका यह कार्यक्रम शाम 4.00 बजे था, लेकिन अब वे अपराह्न 02.30 बजे उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
यह भी देखें :
(बड़ी खबर) एक जनवरी से बदल जाएगा ATM से कैश निकालने का तरीका…SBI करने जा रहा है ये खास पहल…
Add Comment