रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम में आए बदलाव के चलते गुरूवार सुबह से ही प्रदेश में बदली बारिश का मौसम बना हुआ है। तड़के सुबह चार बजे से राजधानी रायपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बूंदा-बांदी शुरू हुई, जो रूक-रूक कर होती रही।
हालांकि अभी तक कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आज शाम रात तक रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में ओलादार बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकार के अनुसार गुजरात के एक हिस्से में मजबूत चक्रवाती सिस्टम बनने के कारण छत्तीसगढ़ में आए मौसम में बदलाव के चलते आज सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश में बदली बारिश का मौसम बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम रात तक रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में ओलादार बारिश की संभावना है। गुजरात से आ रही नमी के चलते जहां तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही, वहीं शहर में ठंड गायब है। ओलादार बारिश के बाद आसमान में बादल छटते ही कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।
दूसरी ओर अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस समय किसान फसल काटकर मिसाई करने में जुटे हुए हैं। धान की फसल खलिहान में ही पड़ा हुआ है।
अचानक बारिश होने से आज सुबह से ही किसानों को बारदाना खोजते देखा गया। वहीं खरीदी केन्द्रों में भी धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। खबर मिल रही है कि आज मौसम खराब होने की वजह से कई खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी बंद रहा।
यह भी देखें :
Add Comment