छत्तीसगढ़

धान खरीदी: गरियाबंद में एक सप्ताह बंद…किसानों का दावा अवैध धान जब्ती के ज्यादातर मामले झूठे…SDM को सौंपा ज्ञापन…

गरियाबंद. धान खरीदी शुरू होने के बाद भी किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ओडिशा से लगे देवभोग इलाके में किसानों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यहां की तकरीबन छह समीतियों में पुराना बारदाना नहीं पहुंचने के कारण लगभग एक सप्ताह से धान खरीदी बंद है। टोकन को लेकर भी किसान परेशान है।

जानकारी के मुताबिक गरियाबंद में समीतियों की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खरीदी का आधा समय बीतने को है, लेकिन समीतियां अब तक 50 फीसदी भी धान नहीं खरीद पाई है। ऐसी भी सूचना है कि धान खरीदी नहीं होने की वजह से किसानों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है।



कई गांवों की बिजली कट गई है, क्योंकि किसान बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं। किसानों की आरोप है कि अधिकारी जबरन किसानों के घरों में घुसकर उन्हें प्रताडि़त कर रहे हैं। यही नहीं किसानों का दावा है कि जिला प्रशासन ने अवैध धान जब्ती के जो 60 प्रकरण दर्ज किये हैं, उनमें से अधिकांश झूठे प्रकरण हैं और अधिकारी उन पर कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।
WP-GROUP

नाराज किसानों ने देवभोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों की सुनवाई करने की मांग की है। हालांकि शासन का कहना है कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी समस्या है जिसे दूर किया जा रहा है।

यह भी देखें : 

VIDEO: राजधानी रायपुर की बढ़ाई गई सुरक्षा…डॉग स्क्वॉड द्वारा किया गया अतिसंवेदनशील स्थानों की चेकिंग…वजह ये…

Back to top button
close