रायपुर। राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जगह-जगह विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देश के उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर आज 26 दिसंबर से आ रहे हैं। आज शाम को श्री नायडू रायपुर पहुंचेंगे।
साथ ही 27 से 29 दिसम्बर तक राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने राहुल गांधी सहित अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी कल रायपुर पहुंचने वाले हैं।
साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार अपनी प्रस्तुुति देने पहुंचे रहे हैं। इसी के चलते राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
उक्त कार्यकम के मद्देनजर अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वॉड के स्नीफर डॉग चार्ली के साथ अतिसंवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, विमानतल एवं संदिग्ध लोगों व स्थानों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली गई। पुलिस टीम द्वारा बताया गया सभी महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर सादी वर्दी में भी बल तैनात किया गया है।
राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में पूरे प्रदेश के नागरिक आमंत्रित…प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र की जरूरत नहीं…
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कल 27 दिसम्बर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 28 जिलों के नागरिक आमंत्रित हैं। राज्य में पहली बार हो रहे इस महोत्सव में देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित 7 विभिन्न देशों के कलाकार भाग ले रहे हैं।
कलेक्टर डॉ .एस भारती दासन ने बताया कि इस महोत्सव में नागरिक बिना आमंत्रण पत्र के प्रवेश कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र की जरूरत नहीं है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर नागरिक महोत्सव मैदान में आप अपना स्थान ले सकते हंै।
यह भी देखें :
Add Comment