रायपुर। छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
कृषि कर्मण पुरस्कार 2 जनवरी 2020 को तुमकूरू (कर्नाटक) में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में पांच करोड़ रूपए की धनराशि, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र शामिल है।
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा पत्र भेजकर कृषि कर्मण पुरस्कार देने की जानकारी दी गयी है।
यह भी देखें :
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में महासभा…26 दिसंबर को राजधानी में हजारो राष्ट्रभक्त होंगे शामिल…
Add Comment