
रायपुर। भारत में हाल ही में पास हुए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन व देश में अफवाहे फैलाकार करवाई जा रही हिंसा के विरोध में 26 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से एक विशाल महासभा का आयोजन राजधानी के बुढापारा स्थित धरना स्थल में किया जा रहा है।
नागरिकता संशोधन समर्थन समिति के डॉ राजेंद्र दुबे ने बताया की 26 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सभा कर कानून के बारे में आम व तकनीकी जानकारी लोगो को दी जाएगी।
वहीं 4 से 5 बजे तक रैली निकालकर नागरिकता कानून का समर्थन व देश में हो रही हिंसा का विरोध किया जायेगा साथ ही राज्यपाल को केंद्र सरकार के नाम का समर्थन व आभार ज्ञापन भी सौपा जायेगा।
आयोजन में पुरे प्रदेश से सर्व धर्म के लोग इस कानून के समर्थन व हिंसा के विरोध में अपना पक्ष रखने पहुंच रहे हैं। अनेक समाजसेवी ,व्यापारिक,धार्मिक संस्थाओ ने इसे अपना समर्थन देते हुए बताया है की यह कानून भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को चरितार्थ करता है व पुरे देश में इस कानून के आने से ख़ुशी की लहर है।
यह भी देखें :