रायपुर । नगर निगम रायपुर के चुनाव परिणाम देर रात घोषित हुआ। 70 वार्ड वाले इस निगम में कांग्रेस को 34, भाजपा को 29 और निर्दलीय को सात सीटें मिली है। कांग्रेस यहां शहर सरकार बना सकती है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों के पर्याप्त पार्षद नहीं चुने जाने से यहां निर्दलीय निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
निगम में सरकार बनाने पार्षदों को प्रलोभन देने और खरीद-फरीख्त की स्थिति निर्मित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोनों ही प्रमुख दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने और सात निर्दलीय पार्षद चुनकर आने से सबकी निगाहें टिकी है कि नगर निगम में किसकी सरकार बनने जा रही है।
कांग्रेस पार्षदों की संख्या 34 है। भाजपा भी 29 पर है,यह बहुत बड़ा अंतर नहीं है। निर्दलीय पार्षदों की संख्या सात है,उनकी पूछपरख बढ़ गई। स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से सत्ता संग्राम तेज होने के आसार हैं। वार्डवार विजयी उम्मीदवारों की सूची क्रमश: वार्ड क्रमांक, चुने गए पार्षद और दल का नाम इस प्रकार हैं:-
रायपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों की सूची
वार्ड 1 कमलेश्वरी वर्मा भाजपा, वार्ड 2 घनश्याम छत्री कांग्रेस,वार्ड 3 नारद कौशल भाजपा,वार्ड 4 टेशु साहू भाजपा,वार्ड 5 नागभूषण राव कांग्रेस,वार्ड 6 अंजनी विभाग कांग्रेस, वार्ड 7 सुशीला धीवर भाजपा,वार्ड 8 गोपेश साहू निर्दलीय,वार्ड 9 द्रोपती पटेल कांग्रेस,वार्ड 10 विश्वादीनी पांडे भाजपा,वार्ड 11 अमितेष भारद्वाज कांग्रेस, वार्ड 12 प्रमोद साहू भाजपा,वार्ड 13 तिलक पटेल भाजपा,वार्ड 14 सूर्यकांत राठौर भाजपा,वार्ड 15 विनोद अग्रवाल भाजपा,वार्ड 16 गोदावरी साहू भाजपा,वार्ड 17 दिलेश्वरी साहू कांग्रेस,वार्ड 18 कामिनी देवांगन भाजपा,वार्ड 19 मंजू वारेंद्र साहू कांग्रेस,वार्ड 20 कुमार मेमन कांग्रेस,
वार्ड 21 सुनील चंद्राकर पप्पू भाजपा,वार्ड 22 राजियंत ध्रुव भाजपा, वार्ड 23 प्रकाश जगत कांग्रेस,वार्ड 24 मनीराम राम साहू कांग्रेस,वार्ड 25 भोलाराम साहू भाजपा, वार्ड 26 सुंदरलाल रूकमणी कांग्रेस, वार्ड 27 सुरेश चन्नावार कांग्रेस,वार्ड 28 हरदीप सिंह बंटी कांग्रेस,वार्ड 29 पुरषोत्तम बेहरा कांग्रेस,वार्ड 30 सुमन प्रजापति भाजपा,वार्ड 31 रोहित साहू भाजपा, वार्ड 32 प्रमोद मिश्रा कांग्रेस, वार्ड 33 सीमा साहू भाजपा,वार्ड 34 कामरान अंसारी कांग्रेस,
वार्ड 35 आकाश तिवारी कांग्रेस,वार्ड 36 अनवर हुसैन कांग्रेस,वार्ड 37 रितेश त्रिपाठी कांग्रेस,वार्ड 38 दीपक जायसवाल भाजपा, वार्ड 39 अमर बंसल निर्दलीय,वार्ड 40 ज्ञानेश शर्मा कांग्रेस,वार्ड 41 मधुचंद्रवंशी भाजपा,वार्ड 42 मृत्युंजय दुबे भाजपा, वार्ड 43 जतिंदर अग्रवाल निर्दलीय, वार्ड 44 सरीता दुबे भाजपा,वार्ड 45 डॉ सीमा कंदोई भाजपा,वार्ड 46 एजाज ढेबर कांग्रेस,वार्ड 47 नीलम जगत कांग्रेस,वार्ड 48 अजीत कुकरेजा कांग्रेस ,
वार्ड 49 शीतल कुलदीप गोगा कांग्रेस ,वार्ड 50 सहदेव विभार कांग्रेस, वार्ड 51 धनेश बंजारे कांग्रेस,वार्ड 52 संध्या नानू ठाकुर निर्दलीय, वार्ड 53 सीमा बारले कांग्रेस,वार्ड 54 उमा चंद्रहास निर्दलीय,वार्ड 55 रवि ध्रुव भाजपा,वार्ड 56 आकाशदीप शर्मा कांग्रेस,वार्ड 57 प्रमोद दुबे कांग्रेस,वार्ड 58 निशा देवेंद्र यादव कांग्रेस,वार्ड 59 अमित दास कांग्रेस,वार्ड 60 सावित्री जय मोहन साहू भाजपा, वार्ड 61 कल्लू सतनाम सिंह कांग्रेस,वार्ड 62 समीर अख्तर कांग्रेस, वार्ड 63 चंद्रपाल धनगर भाजपा,
वार्ड 64 मनोज वर्मा भाजपा,वार्ड 65 सरिता वर्मा भाजपा,वार्ड 66 मन्न्ू यादव निर्दलीय, वार्ड 67 उत्तम साहू कांग्रेस,वार्ड 68 मीनल चौबे भाजपा, वार्ड 69 वीरेंद्र देवांगन निर्दलीय,वार्ड 70 राजेश सिंह ठाकुर भाजपा से निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
final resultयह भी देखें :
6 दिनों में निपटा लें टैक्स से जुड़े ये काम…नहीं तो हो जाएगा इतने का नुक्सान…
Add Comment