ट्रेंडिंगवायरल

(बड़ी खबर) गूगल ने जारी किया ALERT…क्या आपके मोबाइल पर भी आया है ये मैसेज… क्योंकि हजारों लोगों का लीक हो गया है पासवर्ड…

कई भारतीय यूजर्स गुरुवार को उस समय हैरान रह गए जब उनके मोबाइल और डेस्कटॉप पर डेटा लीक होने का अलर्ट मिला। यह अलर्ट गूगल ने उस समय जारी किया जब यूजर्स ने क्रोम बाउजर पर कुछ खास तरह की प्रभावित वेबसाइट्स पर विजिट किया। गूगल ने यूजर्स को बताया कि उनका डेटा ब्रीच हुआ है जिसमें पासवर्ड भी लीक हो गया है।

यह अलर्ट भारतीय यूजर्स के मोबाइल, लेपटॉप और डेस्कटॉप पर जारी किया गया, जिसमें उनसे तुरंत अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहा गया। प्रभावित यूजर्स में एक मीडिया संस्थान के लोग भी शामिल हैं।



पॉप-अप मेसेज के रूप में आई इस चेतावनी में लिखा था, अपना पासवर्ड बदलें। एक साइट या ऐप पर हुए डेटा ब्रीच में आपका पासवर्ड लीक हो गया है। क्रोम आपको साइट के लिए पासवर्ड बदलने की सलाह देता है।

क्रोम में बग के चलते उड़ा था यूजर्स का डेटा
कुछ दिन पहले ही गूगल क्रोम के नए अपडेट के कारण यूजर्स का डेटा उडऩे का मामले भी सामने आया था। जिसके बाद गूगल ने इस अपडेट का रोलआउट रोक दिया था। दरअसल गूगल ने क्रोम 79 अपडेट जारी किया था।
WP-GROUP

इस अपडेट में गूगल के डिवेलपर्स ने क्रोम डायरेक्टरी की लोकेशन स्विच कर दी थी। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स का फोन रिसेट हुआ जिस वजह से उनका डेटा डिलीट हुआ।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : दुष्कर्म पीडि़ता ने खुद को लगाई आग…अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक कर रहे थे परेशान…गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….

Back to top button
close