रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज पश्चिम बंगाल और झारखंड दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले माना विमानतल पर उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि उनकी मेहनत रंग लाएगी।
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर एजेंडों को लेकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी और जीत हमारी होगी।
मुख्यमंत्री ने भाजपा संकल्प पत्र में राम नाम के मुद्दे को शामिल किए जाने के प्रश्र के जवाब में कहा कि बीजेपी के पास कोई और मुद्दा नहीं है। 15 साल में उन्होंने कुछ नहीं किया और अब वह इधर-उधर की बात कर रहे हैं। इसके अलावा वे कुछ नहीं कर सकते।
श्री बघेल ने झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को बड़ी जीत मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव-प्रचार का आज अंतिम दिन है। झारखंड के गुमानी में आमसभा होगी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी इस सभा में मौजूद रहेंगी।
श्री बघेल आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर होते हुए झारखंड के गुमानी जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11.30 बजे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दुर्गापुर से दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.25 बजे झारखंड के साहिबगंज जिले के बधरवा विकासखंड के गुमानी पहुचेंगे और वहां आम सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वे 3.15 बजे गुमानी से दुर्गापुर आएंगे और वहां से शाम 04 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।
यह भी देखें :
Add Comment