छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: कांग्रेस को माफ नहीं करेगा किसान…नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा यह सरकार पूरी तरह से हो चुका है असफल…असली चेहरा सबके सामने…

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रायगढ़ में किसानों के समर्थन में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। वोट के नाम पर जनता को ठगने वाली कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने है। धान का एक-एक दाना लेने का दावा करने वाली कांग्रेस अब जनता के बीच जाने से बच रही है।

उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस अब केवल भ्रम फैलाकर मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटकाना चाहती है वो सफल नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 1 साल होने को है यह सरकार पूरी तरह से असफल है।





WP-GROUP

जनता को ठगने वाली सरकार के रूप में कांग्रेस की सरकार को हमेशा याद किया जायेगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में जनसंपर्क किया व चुनावी सभा को संबोधित किया। साथ ही भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक रोशन अग्रवाल, ओ.पी. चौधरी, केरा बाई मनहर, सुनिता राठिया, जवाहर नायक, जगन्नाथ पाणिग्राही, गोपाल शर्मा, शीला तिवारी, श्रीकांत सोमा, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखें : 

VIDEO: दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजे छत्तीसगढ़ के सीएम…केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा बंदर के हाथ मे उस्तरा आ चुका है…जो केवल काटना और बांटना जानते हैं…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471