छत्तीसगढ़

रायपुर : इंजेक्शन लगाने के बाद एक और महिला की मौत…

रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत को अभी सप्ताहभर ही बीता था कि उरला क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में फिर एक महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने की घटना प्रकाश में आयी है।

उरला थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका गीता बाई धृतलहरे (28) निवासी उरला की घर में तबीयत बिगडऩे के बाद उसके पति चंद्रशेखर ने उसे उरला क्षेत्र में ही स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए गया था। यहां गीता को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके लगाने के बाद उसकी हालत और बिगडऩे लगी।





WP-GROUP

जिसके बाद डॉक्टर ने चंद्रशेखर को गीता को देवेन्द्रनगर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चंद्रशेखर ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी देखें : 

रायगढ़ में गरजे नेता प्रतिपक्ष कौशिक…कहा…कांग्रेस को माफ नहीं करेगा किसान…

 

Back to top button
close