छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायगढ़ में गरजे नेता प्रतिपक्ष कौशिक…कहा…कांग्रेस को माफ नहीं करेगा किसान…

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रायगढ़ में किसानों के समर्थन में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। वोट के नाम पर जनता को ठगने वाली कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने है।

धान का एक-एक दाना लेने का दावा करने वाली कांग्रेस अब जनता के बीच जाने से बच रही है।  उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस अब केवल भ्रम फैलाकर मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटकाना चाहती है वो सफल नहीं रहेगी।





WP-GROUP

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 1 साल होने को है यह सरकार पूरी तरह से असफल है। जनता को ठगने वाली सरकार के रूप में कांग्रेस की सरकार को हमेशा याद किया जायेगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में जनसंपर्क किया व चुनावी सभा को संबोधित किया।

साथ ही भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक रोशन अग्रवाल, ओ.पी. चौधरी, केरा बाई मनहर, सुनिता राठिया, जवाहर नायक, जगन्नाथ पाणिग्राही, गोपाल शर्मा, शीला तिवारी, श्रीकांत सोमा, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : ट्रेनिंग के लिए आई युवती से राजधानी के होटल में दुष्कर्म…

Back to top button
close