छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: नक्सली एंबुश लगाकर देने वाले थे बड़ी घटना को अंजाम… जवानों ने किया विफल…2 नक्सलियों को मार गिराया…

सुकमा। जिले के चिंतलनार के मोरपल्ली तिम्मापुरम के बीच नक्सलियों ने संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकली एसटीएफ और डीआरजीएफ की जॉइंट पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट कर जरदस्त फायरिंग की। इस हमले में एसटीएफ का 1 जवान महेश नेताम घायल हो गया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए एम्बुस को जवानों ने तोड़ते हुए पलटवार किया है। जवानों के जवाबी कार्यवाही में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

नक्सलियों के द्वारा एंबुश लगाकर बड़ी घटना को अंजाम देने की उद्देश्य से जवानों पर दो आईईडी ब्लास्ट कर साथ ही जरदस्त फायरिंग की। इस हमले में एसटीएफ का 1 जवान महेश नेताम घायल हो गया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए एम्बुस को जवानों ने तोड़ते हुए पलटवार किया है।



जवानों के जवाबी कार्यवाही में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है। मारे गए नक्सलियों के पास से पिस्टल और भरमार बंदूक़ भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों के द्वारा लगाए गए एंबुश से एक जवान महेश नेताम घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। घायल जवान सहित सभी जवान सुरक्षित हैं। कुछ जवानों को विस्फोट से मामूली चोट पहुंची है। मुठभेड़़ में मारे गए दोनों नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी इस घटना की पुष्टि की है।


WP-GROUP
प्रेशर बम बरामद, ब्लास्ट कर किया निष्क्रिय
इसी प्रकार कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गुट्टा के पास 2 प्रेशर पंप बीएसएफ और जिला बल की संयुक्त कार्यवाही के दौरान बरामद किया है। जिसे मौके पर ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया है। नक्सलियों के द्वारा लगातार पुलिस और फोर्स के जवानोंं को अपना शिकार बनाने के लिए आईईडी लगाकर विस्फोट से नुकसान पहुंचाने की मंशा प्रयास करते रहे है, जिसे जवानों ने विफल कर दिया है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: नक्सली नेता विकल्प ने की रमन्ना के मौत की पुष्टि…बताया संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा नुकसान…

Back to top button
close