छत्तीसगढ़स्लाइडर

कोरबा: 11 हजार 170 क्विटंल धान जब्त…24 घंटे तैनात है अधिकारी…आठ-आठ घंटे की शिफ्ट…दिन-रात चल रही निगरानी…

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर धान की अवैध खरीदी और परिवहन रोकने के लिये सख्त प्रशासनिक कदम उठाये जा रहे हैं। जिले में व्यापारियों और कोचियों के गोदामों से अब तक 11 हजार 170 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त किया जा चुका है।

अवैध धान के जिले में 86 प्रकरण अब तक दर्ज किए गए है, इसके साथ ही तीन वाहन भी धान का अवैध परिवहन करते जब्त हुए है। कोचियों और व्यापारियों के अवैध धान की धरपकड़ के साथ-साथ जिले में प्रशासनिक स्तर पर भी धान की अफ रा-तफ री रोकने के लिये कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सभी जरूरी इंतजाम किये हैं।



धान खरीदी केन्द्रों में लम्बे समय से पदस्थ कर्मचारियों को अन्य केन्द्रों में पदस्थ किया गया है। समितियों के प्रबंधकों और डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों को भी एक समिति से हटाकर दूसरी समिति में संलग्न किया गया है।

कलेक्टर ने धान खरीदी के लिये संवेदनशील खरीदी केन्द्रों में अतिरिक्त प्रभारी प्रबंधकों को पर्यवेक्षक के रूप में अधिकृत किया है।अवैध रूप से धान का उपार्जन रोकने, बिचौलियों एवं कोचियों के अवैध धान पर कार्यवाही के लिये कोरबा तहसील कार्यालय में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।


WP-GROUP

यह कण्ट्रोल रूम चौबीस घण्टे कार्यशील रहेगा। आठ-आठ घण्टे कालखण्ड अनुसार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को प्रभारी बनाया गया है। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक नायब तहसीलदार पवन कोसमा, दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक तहसीलदार सुरेश साहू और रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक नायब तहसीलदार पंचराम सलामे कण्ट्रोल रूम प्रभारी होंगे। कण्ट्रोल रूम 15 फ रवरी 2019 तक कार्यशील रहेगा।

धान के अवैध भण्डारण, परिवहन या खरीदी बिक्री संबंधी कोई भी सूचना इस कण्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07759-224988 पर दी जा सकेगी। प्राप्त सूचना कण्ट्रोल रूम में संधारित रजिस्टर में पंजीबद्ध होगी और इस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

यह भी देखें : 

लिफ्ट देने के बहाने नर्स से दुष्कर्म… फिर गला दबाकर मारने की कोशिश…मृत समझकर मोबाइल लेकर भाग निकला आरोपी… होश आते ही…

Back to top button
close