
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक श्रीमती सरोजनी बंजारे के प्रश्रों के लिखित उत्तर में स्वीकारा है कि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 146 शालाएं अहाता विहीन एवं 24 शालाएं विद्युत विहीन है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि उक्त विधानसभा अंतर्गत 279 शासकीय प्राथमिक, 141 पूर्व माध्यमिक, 14 हाई स्कूल एवं 32 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। इनमें से 320 शालाएं अहाता युक्त, 442 विद्युत व्यवस्थायुक्त, 466 पेयजल व्यवस्थायुक्त एवं 466 शौचालय व्यवस्थायुक्त है।
सरस्वती सायकल योजना में 177408 सायकलें वितरित
स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने विधानसभा में कांगे्रस विधायक मोतीलाल देवांगन के प्रश्रों के लिखित जवाब में बताया कि नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 2017-18 में प्रदेश में एक लाख 77 हजार 408 सायकलें प्रदाय की गई है। मंत्री ने बताया कि इसके पूर्व दो वर्षों में प्रदेश में छात्राओं को 2015-16 में एक लाख 69 हजार 614 एवं वर्ष 2016-17 में एक लाख 69 हजार 301 सायकलें प्रदाय की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सायकलों की दर सीएसआईडीसी के दर अनुबंध अनुसार है।