छत्तीसगढ़स्लाइडर

धान खरीदी घटाने का विरोध…किसानों ने किया खरीदी केंद्र के सामने चक्काजाम…

महासमुंद। धान खरीदी केन्द्रों में क्षमता से कम धान खरीदी किए जाने से किसान परेशान है। किसानों ने आला अधिकारियों से शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई न होता देख किसानों ने आज बेमचा में धान खरीदी रोक कर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, नायब तहसीलदार एवं विपणन अधिकारी की समझाईश और प्रतिदिन लगभग 1600 क्विंटल धान खरीदी के आश्वासन के बाद किसान माने और धान खरीदी शुरू हुई।



किसानों ने लगभग पौन घंटे तक रास्ता जाम रखा। बता दें कि जिले में 81 सोसायटियों के 127 धान खरीदी केन्द्रों से धान खरीदी की जा रही है। जहां कुल अब तक 20 हजार किसानों से 9 लाख 13 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।


WP-GROUP

एक धान खरीदी केन्द्र से पहले क्षमता अनुसार 3500 क्विंटल धान खरीदी की जा रही थी जिसे घटाकर 2200 क्विंटल किया गया फिर 1600 और अब 800 से 1200 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। इससे नाराज किसानों ने खरीदी केन्द्र के सामने चक्काजाम कर दिया।

यह भी देखें : 

VIDEO: शादियों में दूल्हे के बग्गी के साथ एंट्री तो आम बात है…पर शादी के बाद घर लौटते घोड़े ही हो जाएं आउट ऑफ कंट्रोल…तो नौबत यहां तक आ जाती है…देेखें वीडियो…

Back to top button
close