रायपुर। भाजपा में टिकट कटने से बगावत की स्थिति निर्मित हो गई है। सबसे ज्यादा बगावत के सूर राजधानी रायपुर में देखने को मिल रहे हैं। टिकट काटने से नाराज उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजधानी रायपुर के वार्ड 8 के दावेदार गोपेश साहू को भाजपा ने पहले टिकट दी थी फिर बाद में उनका टिकट काट कर अशोक सिन्हा को दे दी, जिससे गोपेश साहू के समर्थक नाराज हो गए हैं और विरोध कर रहे हैं।
नाराज समर्थक आज सुबह भाजपा शहर कार्यालय एकात्म परिसर पहुंच कर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। काल देर रात को भी इन्ही लोगों ने भजपा प्रदेश कार्यालय में तोड़ फोड़ और प्रदर्शन किया था।
मोतीलाल नेहरू वार्ड से गोपेश साहू का कल टिकट फाइनल कर दिया गया था। इसके बाद गोपेश ने प्रचार शुरू कर दिया था। कल दिनभर प्रचार करने के बाद आज रात उनका टिकट काट कर दूसरे को दे दिया गया।
यह भी देखें :
Add Comment