VIDEO छत्तीसगढ़: दो-तीन दिनों से जवानों के बीच थी मतभेद…आज हो गई हिंसक झड़प…दोनों तरफ से हुई फायरिंग…मौके पर ही 6 जवानों की मौत…दो घायलों में एक की स्थिति गंभीर…

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के कडेनार कैम्प में आईटीबीपी के जवानों के बीच आपसी विवाद में जवानों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 6 जवान की मौत हो गई है, वहीं दो जवान घायल हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।
बताया गया कि घटना में पांच जवान की मौके पर ही मौत हो थी, वहीं तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में 1 जवान ने दम तोड़ दिया। मृतक जवानों में दलजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरजीत सरकार, उल्लास, मसदुल रहमान, विश्वरूप महतो एवं घायल जवानों में बृजेस और सीताराम हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जवानों में मतभेद की खबर आ रही थी। बुधवार सुबह जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जिस जवान ने फायरिंग की शुरुआत की थी, उसकी भी गोलीबारी में मौत हो गई है। घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है।
बताया जा रहा है कि सभी जवान आईटीबीपी 45 बटालियन के हैं। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गंभीर रूप से घायल जवानों को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
ज्ञात हो कि कड़ेनार का यह कैंप नारायणपुर के संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र का यह आखिरी कैंप है। आईटीबीपी के कई शीर्ष अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तत्काल घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
घटना की पुष्टि करते हुए आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बुधवार की सुबह कैंप में जवानों के बीच आपस में गोलीबारी होने से छह जवानों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना किस वजह से हुई है, इसकी पतासाजी की जा रही है। नारायणपुर एसपी ने भी घटना की पुष्टि की है।
यह भी देखें :
रायपुर : स्कूल आते-जाते गलत शब्दों का प्रयोग कर करता था छात्रा का पीछा…दर्ज हुआ मामला…