रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लग चुकी हैं। वहीं राष्ट्रीय दलों से जुड़े कार्यकर्ता पार्षद बनने के लिए एड़े चोटी का जोर लगा रहे हैं। यह हाल कांग्रेस और बीजेपी के अलावा तीसरी क्षेत्रीय पार्टी जोगी कांग्रेस में भी देखने को मिल रहा हैं।
लेकिन इस बार आरक्षण और परिसिमन ने खेल बिगाड़ा हैं। जिससे कई बड़े नेता बाहर हो गये है या यु कहें कि अन्य वार्ड में वर्चस्व तलाश रहे हैं। वहीं अधिकांश महिला आरक्षित वार्डो में महिलाओं की फौज नजर रही हैं।
जिसमें बाल गगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 भी शामिल हैं। महिला आरक्षण होने के चलते इस वार्ड में बीजेपी से प्रबलदावेदार के रूप में संगीता रमाकांत रामटेके का नाम चल रहा हैं। जो लगातार पार्टी के लिए कई वर्षो से जुड़ी है और आम जनता के हित के लिए और पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
हालांकि इस वार्ड में और भी दावेदारों के नाम आए है जिसमें मधु केसरवानी, कामिनी देवांगन, का नाम भी शामिल हैं। लेकिन संगीता पार्टी की ओर से सबसे पहली पसंद मानी जा रही हैं। महिला आरक्षण होने के साथ पार्टी उनकों ही टिकट देगी जो वार्डो में अच्छी पकड़ रखता हो और चेहरा भी नया हो।
भाजपा नगरीय निकाय में किसी भी कीमत पर हार का सामना नहीं करना चाहती इसलिए इस बार टिकट की दौड़ में जो भी हो पार्टी सोच समझ कर फैसला लेगी। वैसे भी यह वार्ड वर्तमान में कांग्रेस के कब्जे में है।
हालांकि बाल गगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 से संगीता रमाकांत रामटेके पर पार्टी भरोसा जता सकती है क्योंकि वार्ड में अच्छी पकड़ होने के साथ-साथ लोग उन्हें अच्छे से जानते हैं और लोगों को लगातार शासकीय योजनाओं के तहत कई लाभ भी दिलाई हैं।
वहीं पार्टी ने भी कई जिम्मेदारी दी हुई हैं। जिसमें वर्तमान में संगीता रमाकांत रामटेके भाजपा महिला मोर्चा गुढिय़ारी में मंडल अध्यक्ष की पद पर कार्य कर रही हैं। वही पूर्व में महामंत्री भी रह चुकी हैं। साथ ही कई महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर भी लोगों को बेहतर जीवन देने का प्रयास कर रही हैं।
यह भी देखें :
डस्टबीन नहीं रखने वाले दुकानदारों पर हुई कार्यवाही…ठोका 25 हजार का जुर्माना…
Add Comment