छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर में भिडंत…दो युवकों की मौत…

धमतरी। जिले के भखारा थाना के भेंडरवानी में गुरूवार तड़के एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से जा टकराया। बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर हालते में अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।



जानकारी के अनुसार हादसा आज तड़के की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रैक्टर से जा टकराया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी मृतक युवकों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
WP-GROUP

इधर हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची भखारा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क के किनारे कर यातायात को दूरस्त किया। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: थाने में हुई फायरिंग…आरक्षक के पैर में लगी गोली…मचा हड़कंप…

Back to top button
close