छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: थाने में हुई फायरिंग…आरक्षक के पैर में लगी गोली…मचा हड़कंप…

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना में आज मामूली बात को लेकर गोली चल गई। इस फायरिंग में एक आरक्षक के पैर पर गोली लगी है। घायल आरक्षक को तत्काल अस्पताल में लाया गया है।
मिल जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी बात को लेकर थाने में विवाद गहरा गया। जिसके बाद बीच बचाव के दौरान थाने में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक आरक्षक को पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया।
इधर घटना को लेकर अभी तक किसी भी पुलिस अफसरों का बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रही है। फिलहाल घटना की पुुष्टि नहीं हुई है। इधर थाने में गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया है।
यह भी देखें :