छत्तीसगढ़स्लाइडर

1850 रुपए प्रति क्विंटल पर ही होगी धान की खरीदी…सीएम भूपेश बघेल ने कहा 2500 सौ के लिए बनाई उप समिति…

रायपुर। धान खरीदी को लेकर लगातार विपक्ष सरकार को घेर रही हैं। वहीं धान खरीदी देर से किए जाने को लेकर भी बवाल मचा हुआ हैं। लेकिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह ऐलान कर दिया है कि इस साल केंद्र सरकार के निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही धान की खरीदी की जाएगी।

केंद्र सरकार ने 1850 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी का आदेश जारी किया हैं। हालांकि 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी के लिए राज्य सरकार ने एक उप समिति तैयार की है।



जो 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी के लिए अध्ययन करेगी और राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। उक्त बातें आज विधानसत्रा सत्र के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह घोषणा की है। मंत्रीमंडल उप समिति में मंत्री मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत और प्रेमसाय सिंह को शामिल किया गया हैं।


WP-GROUP

हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से वादा करते हुए अपने घोषणा पत्र में 25 सौ रुपए प्रति क्विटंल धान खरीदने का भरोसा दिया था। लेकिन इस बयान से किसान फिर अधर में लटक गए हैं।

यह भी देखें : 

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच…मुख्यमंत्री देवेन्द्र ने खेला खेल…किसान कार्ड से किसानों को दी बड़ी राहत…

Back to top button
close