Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : 7 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले अचार संहिता लगने के पूर्व राज्य सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिनमें नम्रता गांधी उप सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है।



सुश्री नुपूर राशि पन्ना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंण्डागांव को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुंगेली, कुुदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी कबीरधाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग, जगदीश सोनकर अपर कलेक्टर बस्तर को अस्थायी रूप से अपर कलेक्टर महासमुंद, विजय दयाराम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी कबीरधाम के पद पर तथा प्रबंध संचालक सहकारी शक्कर कारखाना कबीरधाम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
WP-GROUP

विजय कुमार लंगेह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)सरायपाली को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद, कुणाल दुदावत सहायक कलेक्टर बिलासपुर को अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। शौरभ कुमार संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा विभाग को संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : आधा दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार …

Back to top button
close