छत्तीसगढ़स्लाइडर

राज्य में धान की कालाबजारी रोकने छापेमार कार्यवाही…पकड़ा धान का अवैध भंडारण…मैनपुर के तितलखुटी में हजारों बोरी धान जब्त…जिला प्रशासन ने की कार्यवाही…

रायपुर। राज्य सरकार ने जब से किसानों का धान 2500 रूपए क्विंटल में खरीदे जाने की घोषणा की हैं। तब से धान का अवैध कारोबार भी शुरू हो गया हैं। जिसमें राज्य से सटे अन्य राज्य के लोग धान छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में हैं।

जिसकी शिकायत लगातार शासन-प्रशासन को मिल रही हैं और आज जिला प्रशासन की छापेमारी में लगभग 15386 बोरा 6 हाजार 200 क्विंटल धान तितलखुटी विकास खंड मैनपुर जिला गरियाबंद एक घर से जब्त किया गया हैं।



वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस घर से यह 15386 बोरा धान बरामद किया गया है। वह स्थानीय जनप्रतिनिधी का बताया गया हैं। जिससे यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या शासन प्रशासन इस मामले में कार्यवाही करेगी या फिर पंचनामा बनाकर मामले को दबाया जायेगा।


WP-GROUP

ज्ञात हो कि अभी लगातार सोशलमीडिया में अवैध धान भंडारण का खबरें आने के बाद आज जिला प्रशासन के आलाधिकारी के द्वारा देवभोग मैनपुर क्षेत्र में सघन छापेमारी किया गया।

यह भी देखें : 

चिकित्सा महाविद्यालय में मनाया गया…”विश्व एंटीबायोटीक जागरूकता सप्ताह”

Back to top button
close