
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केन्द्र द्वारा धान खरीदी के मामले पर कहा कि केन्द्र सरकार से हम बार-बार छत्तीसगढ़ का धान और चावल खरीदने के लिए कह रहे हैं लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एफसीआई के माध्यम से पूरे देश भर में अनाज का उपार्जन किया जाता है।
राज्य सरकारें उसमें सहायता करती है। छग में मार्फेड के माध्यम से हम लोग धान का उपार्जन करते हैं। फिर मिलिंग करके चावल को एफसीआई में देते हैं। फिर भारत सरकार राज्यों को अलाट करती है।
सीएम ने कहा कि हम किसानों को अतिरिक्त राशि बोनस के रूप में दे रहे हैं इसलिए केन्द हमारा चावल और धान खरीदना नहीं चाहती। यह किसानों के साथ अन्याय है। छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि हमने बोनस दिया इसलिए छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं है।
यहां एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं किया। हमारी योजनाएं सफल हैं। अनेक राज्यों में कई योजनाएं चल रही है। ओडिशा में कालीया योजना, तेलंगाना मेें रायपुर योजना है। भारत सरकार स्वामी नाथन कमेटी लागू करने की बात कहती है उसे ही लागू कर देते।
सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय दुगुना करने की बात कहती है। क्या 2022 में एकदम से आय दुगुना कर देंगे। इसे अभी से आगे बढ़ाना चाहिए। इसपर रोक नहीं लगाना चाहिए।
आज संसद के दोनों सदन में धान खरीदी का मामला उठाया गया उस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह किसानों का मामला है। इस पर फैसला होना चाहिए। सदन में सिर्फ कांग्रेस के लोगों द्वारा ही मुद्दा उठाने पर कहा कि भाजपा के लोग प्रधानमंत्री के सामने बोल नहीं सकते हैं।
भाजपा के लोगों में नरेन्द्र मोदी के सामने बात रखने की साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पिछले सत्र में हम लोगों ने डॉ. रमन सिंह से कहा था आप बोल नहीं पाते तो केवल समय बस ले लिजिए। बात हम लोग कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि यहां के जनता ने भाजपा के सांसदों को भी वोट देकर चुना है उसे भी सदन में बोलना चाहिए, ुइसका समर्थन करना चाहिए। देश-विदेश में फैल रहे प्रदूषण कर उन्होंने कहा कि इस इंदिरा गांधी ने 1972 में कहा था एक समय पूरे दुनिया में एक ही समस्या रहेगी वह है प्रदूषण।
आज 40 साल बाद वह बात सही साबित हो रहा है। हम सबको मिलकर इस पर काम करना चाहिए। इसे कानून की व्यवस्था से सुलझाय नहीं जा सकता। इसपर समग्र रूप से विचार करके ठोक निर्णय लेंने होंगे। लेकिन सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं आ रहा है यह दुर्भाग्य पूर्ण है।
यह भी देखें :