रायपुर। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से सिर्फ राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का नाम शामिल किया गया है।
भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, बीएल सन्तोष, नितिन गडकरी, रघुवर दास, योगी आदित्यनाथ सहित 40 नेताओं का नाम शामिल किया गया है। इनमें प्रदेश से सिर्फ राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को शामिल किया गया है।
जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य किसी बड़े चेहरे का नाम इस सूची में नहीं है। इससे पता चलता है कि प्रदेश के भाजपा नेताओं का ग्राफ गिरा है। स्टार प्रचारकों की सूची में श्री नेताम के अलावा सौदान सिंह को भी जगह मिली है।
यह भी देखें :
Add Comment