छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढिय़ा संस्कृति की झलक…दिल्ली में 2 अक्टूबर से नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की विशेष प्रस्तुति…

रायपुर। प्रदेश सरकार की सुराजी ग्राम योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की विशेष प्रस्तुति देश की राजधानी दिल्ली में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ से 20 कलाकारों की टोली 5 दिनों तक वहां प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन राजपथ पर 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक किया जाएगा।



प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना को काफी सराहा जा रहा है। प्रदेश में इसे लेकर सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। वहीं विदेशों में भी इसकी प्रशंसा हो रही है। सीएम भूपेश बघेल इस योजना को काफी आगे तक बढ़ाना चाहते हैं।


WP-GROUP

गांव-गांव में गौठान का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है और इसका क्रियान्वय कैसे होगा उस पर लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अब इस योजना की जमक देश की राजधानी दिल्ली में दिखाई देगी। दिल्ली के राजपथ पर नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ से 20 कलाकारों की टोली वहां 5 दिनों तक प्रस्तुति देंगे। 2 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढिय़ा संस्कृति की झलक।

यह भी देखें : 

नान घोटाला: शिवशंकर भट्ट के शपथपत्र पर सुनवाई आज…

Back to top button
close