रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान खरीदी पर भाजपा से पांच सवाल पूछे हैं। उन्होंनेे जो सवाल पूछे हैं वे इस प्रकार हैं।
1. 2013 के विधानसभा चुनावों के पूर्व जारी संकल्प पत्र में किसानों का धान 2100 रुपये प्रति क्विंटल तथा 300 रुपये प्रति विक्ंटल की दर से पूरे पांच वर्षों तक बोनस दिए जाने का वादा किया गया था अथवा नहीं?
2. केन्द्र सरकार से उक्त घोषणा के पूर्व अनुमति ली गई थी अथवा नहीं?
3. जून 2014 में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा धान बोनस पर प्रतिबंध लगाने के बाद रमन सरकार ने कृषि वर्ष 2014-2015, 2015-2016 एवं 2016-2017 में किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?
4. मोदी सरकार ने 2017 में धान बोनस पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने एवं राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद बोनस पर पुन: प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
5. राज्य के भाजपा नेताओं को धान बोनस पर प्रतिबंध हटाने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध करने में क्यों संकोच हो रहा है?
यह भी देखें :
नहीं रही फिल्म इंडस्ट्री की ये मशहूर गायिका…सडक़ हादसे में हो गई मौत…
Add Comment