रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कहा कि श्री नेहरू अपने सिद्धांतों पर अडिग थे। वे हमेशा असहमति को सम्मान देते थे। उन्होंने कहा कि श्री नेहरू विकास के लिए हर क्षेत्र में काम किए है।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की। व्याख्यान कार्यक्रम में लेखक पीयूष बबेले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत में अनेक विचारधारा के लोग हैं। इन सबको एक साथ लेकर चले वो नेहरू हैं। लेकिन कुछ लोग उनके कद को कम करना चाहते हैं, जो प्रधानमंत्री देश में ऐसे व्यक्ति के बारे में जानना जरूरी। भिलाई स्टील प्लांट उन्होंने बनवाया। हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति यहां निवास करता है। अन्नदताओं को सम्मान और उनके हाथ मजबूत करने का काम नेहरू ने किया।
सीएम ने कहा हमने धान खरीदी के लिए केन्द्र को पत्र लिखा। इस पर केंद्र से जवाब आया यदि आप 2500 में धन खरीदेंगे तो इससे स्थिति खराब हो जाएगी। कर्जमाफी के बाद छत्तीसगढ़ में क्रयशक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने पैसा आरबीआई से निकल के कार्बोरेट सेक्टर में दिया और हमने किसान गरीब और आदिवासियों को दिया।
पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरदृष्टि एवं विकासशील सोच ने आधुनिक भारत की इतनी मजबूत नींव रखी कि भारत ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
लोकतंत्र के पैरोकार, बच्चों के चाचा, प्रथम प्रधानमंत्री #JawaharlalNehru जी के जन्मदिन #ChildrensDay2019 पर हम पावन स्मरण करते हैं। pic.twitter.com/8ogDHjP5jV
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 14, 2019
जिस हिटलर और मुसोलनी को अपना आरएसएस के लोग अपना प्रेरणास्रोत मानते हंै खाखी और काली टोपी लगाकर ड्रम बजाते हैं वो ना तो भारत का पोशाक है और ना ही भारत की संस्कृति का हिस्सा है। लालकृष्ण आडवानी ने ये स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने मस्जिद ढहाया लेकिन हमारे नेताओं ने स्वीकार किया।
जिस राममंदिर को लेकर भाजपा राजनीति करते थे उसका कांग्रेस ने स्वागत किया। उन्होंने भगवान के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी। हमने पीएम को पत्र लिखा कल मैंने बताया था कि राष्ट्रपति से मिलेंगे लेकिन वो टल गया।
अब केंद्रीय कृषि और खाद्य मंत्री से मुलाक़ात होगी। उन्होंने कहा कि 2000 से आज तक भारतीय खाद्य निगम चावल खरीदती रही। इस बार केंद्र ने रोक लगाने का काम किया। जिसे लेकर चर्चा होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविन्द्र चौबे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सबसे ज्यादा नेहरू का योगदान था। हमारा सौभाग्य है कि 15 सालों बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हुकूमत आई। ऐसा इसलिए क्योंकि भूपेश बघेल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष थे।
उन्होंने सपना पूरा किया। भूपेश बघेल ने जिन मुद्दों को बापू के नाम से पदयात्रा में उठाया ये राष्ट्रवाद का नाम लेने वालों पर करारा जवाब था। भूपेश बघेल ने किसानों को ताकत प्रदान किया। 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का काम किया गया।
छत्तीसगढ़ की सरकार ने तय किया है कि 2500 रुपए क्विन्टल धान खरीदी करेंगे। उसके लिए केंद्र से 1 रुपए की जरूरत नहीं। केंद्र पंजाब, हरियाणा से चावल लेगी तो छत्तीसगढ़ से भी उन्हें चावल लेना होगा। जो इंदिरा गांधी ने रास्ता बनाया उसी पर चल के हम छत्तीसगढ़ का नवनिर्माण करेंगे।
यह भी देखें :
Add Comment