देश -विदेशस्लाइडर

पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत…मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज…हाईपर डायबीटिज की समस्या है से पीडि़त…

उत्तर प्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच कर रही है।

पीजीआई के डायरेक्टर के मुताबिक रूटीन जांच के लिए उन्हें फिलहाल भर्ती किया गया है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत कुछ महीने से खराब चल रही है। इस साल जून महीने में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



उस वक्त उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। बाद में उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। मुलायम सिंह यादव ने आम चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव जीता है।


WP-GROUP

सपा संरक्षक मुलायम सिंह कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और उन्हें हाईपर ग्लाईसिमिया और हाईपर डायबीटिज की समस्या है। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी भर्ती कराया जा चुका है।

यह भी देखें : 

कलेक्टर के आदेश से गर्भवती महिलाओं को मिली राहत…सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा…

Back to top button
close