Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना…कहा…कर रहे हैं नौटंकी… केंद्र की पॉलिसी को समझे…जिद पर बैठना अनुचित…

रायपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल धान खरीदी को लेकर नौटंकी कर रहे हैं। केन्द्र राज्य के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रही है। केन्द्र की नीति सभी राज्यों के लिए एक समान है। केन्द्र इनकी नौटंकी के आगे नहीं झुकने वाला।

उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के पहले कांग्रेस ने किसानों के सामने जो झूठे वादे किए हैं। हमारी जब सरकार थी, हमने 2100 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने की बात कहीं थी लेकिन केंद्र सरकार की पॉलिसी की वजह से हम तीन साल नहीं दे पाए। इसका खामियाजा भी हमें भुगतना पड़ा। ऐसे में मुख्यमंत्री को स्वयं समझना चाहिए। चूंकि घोषणा की है, उसे ये अब पूरा करें। उन्हें सोच समझकर घोषणा करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सड़क के रास्ते दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं। मैंने देखा है जब भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब से लगातार ऐसी नौटंकी करते आए हैं। आज भी मैं इसे उनकी नौटंकी कहती हूं। वो मुख्यमंत्री हैं उन्हें ये समझ आना चाहिए कि केंद्र की पॉलिसी क्या है।



उन्होंने कहा कि मैं भी मंत्री हूं। केंद्र सरकार में छत्तीसगढ़ से इकलौती मंत्री हूं। कभी किसी समस्या पर उन्होंने मुझसे 5 मिनट नहीं मांगा। राज्य की किसी समस्या पर मेरे साथ बैठकर 5 मिनट चर्चा नहीं की।

मैं भी चाहती हूं छत्तीसगढ़ का विकास हो। किसानों को किसी तरह से कोई दिक्कत न हो। युवाओं-महिलाओं का कोई नुकसान न हो, विकास अवरुद्ध ना हो लेकिन इसके लिए समन्वय का रास्ता सबसे उचित रास्ता है लेकिन मैं इस सरकार में समन्वय का अभाव देख रही हूं। जहां इन्हें समन्वय बनाना है, वहां ये अनाप शनाप बयानबाजी करते हैं।

उन्होंने कहा कि कल मैंने सोशल मीडिया के जरिए देखा कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस तरह की टिप्पणी कर रहे थे। प्रधानमंत्री के खिलाफ भी ऐसी टिप्पणी करते हैं, आप उन दिनों के बारे में सोचिए कि जब देश में मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब केंद्र से आने वाले मंत्री छत्तीसगढ़ के काम की तारीफ करके जाता था। 
WP-GROUP

आज ऐसा क्या कारण है कि दोनों सरकारों के बीच समन्वय नहीं बन पा रहा है। किसानों का अहित हम भी नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि किसानों को लाभ मिले। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा है कि किसानों की आय हम दोगुनी करेंगे। केंद्र सरकार इस काम को कर रही है। प्रदेश सरकार जिस तरह से जिद करके बैठी है, ये अनुचित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रधानमंत्री के साथ बैठकर प्रेम से बात करनी चाहिए। निवेदन करना चाहिए, लेकिन यहां से लोगों को ले जाकर प्रदर्शन करना। देश को यह बताना कि केंद्र चावल नहीं ले रही ये गलत है।



हमारा मूल मंत्र यही है कि सबका साथ, सबका विकास। छत्तीसगढ़ की जनता इससे अलग नहीं ह। मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल को इतना वक्त हो गया लेकिन उनके पास 5 मिनट का भी समय नहीं है कि मेरे साथ बैठकर राज्य के मुद्दों पर चर्चा कर ली जाए।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : पैदल लौट रहे लोगों पर मौत बनकर आई ट्रक…5 को रौंदा…2 की मौत…3 गंभीर

Back to top button
close