Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी…मिलने वाली है पदोन्नति…

रायपुर। पुलिस विभाग के कर्मचारियों को बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। सरकार विभाग के सभी संवर्गों के कर्मचारियों को पदन्नति देने वाली है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग के सभी संवर्गों में पदोन्नति दिए जाने के संबंध में तत्काल कार्यवाही शुरू करने के लिए मुख्य सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आदेश किया है।



गौरतलब हो कि पिछले 9 महीने से पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर की वजह से पदोन्नति में रोक लगी हुई थी। हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 अक्टूबर से नया आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है। 
WP-GROUP

गृह मंत्री ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया है। विगत 9 महीनों में कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं एवं कई सेवानिवृत्त होने की कगार पर हैं।

यह भी देखें : 

VIDEO: रायपुर : प्रेमी को ‘बर्थडे’ गिफ्ट करने नाबालिग प्रेमिका ने किया वो काम… जानकर रह गए सब हैरान….

Back to top button
close