
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के छह कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल सुबह 11 बजे होटल सायाजी में आरोपथ ग्लोबल अवार्ड 2019 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12.20 बजे साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित दीपावली मिलन और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे वीरगांव में , 5.20 बजे हीरापुर में और शाम 6.20 बजे महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल रात 7.20 बजे साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर राज्योत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी देखें :