Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की तबियत बिगड़ी…अस्पताल ले जाया गया…

मनेन्द्रगढ़। मंडल चुनाव संपन्न कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े की तबियत अचानक बिगड़ गई। भैयालाल राजवाड़े मनेन्द्रगढ़ भाजपा मंडल का चुनाव कराने आए थे। जहां उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।



बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री राजवाड़े की तबियत कुछ दिनों पहले भी बिगड़ी थी। रायपुर में एक हप्ते इलाज कराने के बाद वे अभी हाल ही में जिले में वापस लौटे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों भाजपा संगठन के चुनाव चल रहे हैं, यह दौरा मंडल अध्यक्षों के चुनाव का काम चल रहा है। इसके बाद जिला अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। 
WP-GROUP

मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए हर मंडल के लिए अलग-अलग चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। जिनकी जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाकर ज्यादातर जगहों में निर्विरोध चुनाव संपन्न कराना है।

यह भी देखें : 

प्रदेश में धान खरीदी इस बार 1 दिसंबर से…प्रस्तावित तिथि से 15 दिन आगे बढ़ाया गया…

Back to top button
close