छत्तीसगढ़स्लाइडर

मिलिशिया कमाण्डर सहित महिला नक्सली गिरफ्तार…

रायपुर। गस्त पर निकले जवानों ने कल दो नक्सलियों को घर दबोचा। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों में एक महिला है और एक मिलिशिया कमाण्डर है।जिला पुलिस बल थाना बासागुड़ा व 204 कोबरा बटालियन के संयुक्त बल कल मुखबिरी सूचना के आधार पर ग्राम बण्डागुड़ा, चिपुरभटटी, पेगड़ापल्ली की ओर गस्त सर्चिंग पर रवाना हुए थे।



उसी दौरान ग्राम बण्डेगुड़ा के जंगल के खेत में मिलिशिया कमाण्डर पुनेम लक्ष्मण निवासी बण्डागुड़ा थाना बासागुड़ा एवं ग्राम पेगड़ापल्ली के खेत में महिला नक्सली केएमएस अध्यक्ष, स्थायी वारंटी सोढी आयती(आयते) निवासी पेगड़ापल्ली, थाना बासागुड़ा को पकड़ा गया।


WP-GROUP

मिलिशिया कमाण्डर पुनेम लक्ष्मण से 1 नग डेटोनेटर 1 नग कोडेक्स वायर, 1 इंजेक्सन सिरिंज, एवं 2 पैकेट एक्स प्लोजिव मिला जिसके विरूद्ध थाना बासागुड़ा में अपराध दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय दन्तेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।

यह भी देखें : 

घर के अंदर पटाखा में विस्फोट…वकील के सिर के परखच्चे उड़े…

Back to top button
close