बरेली। इज्जतनगर थाना इलाके के पीलीभीत बाइपास स्थित एक मॉल के सामने एक बिल्डिंग में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यह बिल्डिंग पुलिस विभाग से रिटायर्ड एक इंस्पेक्टर की है।
यह अवैध धंधा मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था। पुलिस ने मौके से 8 युवक और 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवतियां असम, उत्तराखंड, दिल्ली की हैं, वहीं पकड़े गए पुरुष स्थानीय हैं।
पुलिस ने बिल्डिंग मालिक, कर्मचारियों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मामला थाना इज्जत नगर में दर्ज कर लिया है। दरअसल, इज्जतनगर के पीलीभीत बाइपास स्थित फीनिक्स मॉल के सामने राजरानी टावर में करीब 6 महीने पहले मीरगंज के नगरिया कल्याण निवासी ईशान खान ने दा हीलिंग टच स्पा के नाम से मसाज पार्लर खोला था।
लेकिन कुछ ही दिनों में यहां मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार शुरू हो गया। पुलिस को स्थानीय लोग भी शिकायत करने लगे। पुलिस ने अपने एक आदमी को मसाज पार्लर के संबंध में मिले इनपुट को क्लियर कराया। इसके बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से कार्यवाही की।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि फीनिक्स मॉल के सामने एक मसाज पार्लर में देह व्यापार होने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर इज्जतनगर पुलिस को साथ लेकर छापा मारा, जहां से 8 युवक 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है।
आधे घंटे के 13 सौ रुपए लिए जाते थे
पार्लर में मसाज कराने के लिए आधे घंटे के 13 सौ रुपए लिए जाते हैं। कुछ ग्राहक नियमित हैं, उन्हें डिस्काउंट भी दिया जाता है। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक ब्रांडेड सैलून भी है।
इसके चलते पार्लर में ज्यादा और अच्छे कस्टमर पहुंचते हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि इन्हें छह महीने या साल भर के कॉंट्रैक्ट पर लाया जाता है। मसाज की आड़ में उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पुलिस पकड़े गए लोगों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: महापौर या अध्यक्ष को हटाने के लिए अब लाना होगा अविश्वास प्रस्ताव…
Add Comment