
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन,समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए।
साथ ही उन्होंने अपील की है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए इस दीवाली कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिए, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनाएं।
समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर आज ही त्रयोदशी के दिन प्रकट हुए थे जिसे हम #धनतेरस के रूप में मनाते हैं।
सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां लक्ष्मी की कृपा हम सब पर बनी रहे एवं हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति आये।#HappyDhanteras pic.twitter.com/dIF4m5w6Ss
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 25, 2019
यह भी देखें :