छत्तीसगढ़स्लाइडर

सरगुजा क्षेत्र में कोरवा समुदाय के लोगों को नहीं मिल रहा है राशन…शिकायत को सीईओ ने किया दरकिनार…अब कलेक्टर से लगाई गुहार….

अंबिकापुर। राज्य सरकार लगातार इस बात का गुणगान कर रही है सभी को राशन मिलेगा। पुराने कार्ड पर तबतक जबतक नया राशन कार्ड न मिल जाए। लेकिन सरगुजा क्षेत्र में कोरवा समुदाय के लोगों को राशन के लिए भटकना पड़ रहा हैं।

इस बात को लेकर भाजपा युवा मोर्चा लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा कर रही हैं। कुछ रोज पूर्व ही इस गंभीर समस्या और जनहित के मामले को ध्यान में रखते हुए लखनपुर के सीईओ को ज्ञापन सौंप कर लोगों को राशन दिलाने सहित संबंधित सेल्समेन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।



लेकिन सीईओं ने कार्यवाही न कर इस पूरे मामले को दरकिनार कर दिया हैं। जिसकी शिकायत अब कलेक्टर से की गई हैं। मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चिल प्रताप सिंह कोरवा समुदाय के लोगो के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मांग की है कि समुदाय के लोगों को जल्द से जल्द राशन मिले।

इससे पहले भी इस बात की जानकारी सीईओ को दी गई। लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते कोरवा समुदाय के लोगों को राशन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा हैं।


WP-GROUP

सिंह उन लोगों की पूरी सूची कलेक्टर को सौंपी ही जिन्हें अब तक राशन नहीं मिला हैं और लखनपुर के सीईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं। साथ ही यह सरपंच सचिव पर भी शौचालय निर्माण को लेकर भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया हैं।

यह भी देखें : 

भाजयुमो ने खोला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ मोर्चा…कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…कहा एसएन.तिवारी अफसर नहीं कांग्रेस प्रेमी…कड़ी कार्यवाही की मांग

Back to top button
close