छत्तीसगढ़स्लाइडर

भाजयुमो ने खोला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ मोर्चा…कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…कहा एसएन.तिवारी अफसर नहीं कांग्रेस प्रेमी…कड़ी कार्यवाही की मांग

अंबिकापुर। भाजयुमो ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। एस. एन. तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया हैं। जिसमे बताया गया है तिवारी अधिकारी नहीं कांग्रेस प्रेमी हैं।

जिसका सबूत ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को दी हैं। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निश्चिल प्रताप सिंह और जिला प्रशिक्षण प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंहदेव नें संयुक्त रूप से बताया है कि शासकीय कर्मचारियों को भा.द.वि. के अनुसार किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होना अपराध की श्रेणी में है।



यह जानते हुए भी एस. एन. तिवारी(मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जनपद पंचायत अम्बिकापुर ने गत दिनों कांग्रेस के कार्यक्रम का मैसेज जो कि कांग्रेसी नेता के द्वारा दिया गया था उक्त कयकर्म में संख्या बल की चिंता करते हुए सीईओ द्वारा शासकीय व्हाट्सएप्प ग्रुप में जमकर वायरल किया गया जो कि उनके अगाध कांग्रेसी प्रेम को दर्शाता है।

इस घटना के बाद भाजयुमो सरगुजा यह मानती है कि सीईओ को प्रशानिक पद से मुक्त करते हुए उन्हें सीधा कांग्रेसी कार्यकर्ता घोषित कर देना चाहिए अन्यथा शासकीय कर्मचारियों की छवि खराब होगी।


WP-GROUP

भाजयुमो ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारी के खिळाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो ताकि भविष्य में किसी कर्मचारी द्वारा ऐसी घटना की पुनवृत्ति न हो।अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

यह भी देखें : 

 इतिहास में आजतक नहीं हुआ किसानों से ऐसी ठगी…धरमलाल कौशिक ने कहा सरकार जारी करे श्वेत पत्र…शासकीय ठगी के खिलाफ भारी आक्रोश…

Back to top button
close