
रायगढ़। जिले में एक वृध्द दम्पत्ति की हत्या की खबर प्रकाश में आई है। उक्त सनसनीखेज घटना जिले के लैलूंगा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात लोगों ने वृद्ध दंपति की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि खेत के पास झोपड़ी में दोनों पति पत्नी सो रहे थे। तब रात में दोनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। मृतक का नाम मनकू यादव है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुपाकानी का है। फिलहाल मौके पर लैलूंगा पुलिस सहित रायगढ़ एडीशनल एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी देखें :
किडनी प्रभावित मरीजों से मिलकर भावुक हुईं राज्यपाल… कहा…सुपेबेड़ा अब मेरी जिम्मेदारी…





