छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

विधायक देवेन्द्र यादव के जनदर्शन में पहुंचे सैकड़ों लोग…दिव्यांग वृद्ध दम्पत्ति को दी आर्थिक मदद…मानिकपुरी समाज के लोगों ने दिया उन्हें प्रतिक चिन्हं…

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने रविवार को अपने सेक्टर 5 स्थिति कार्यालय में जनदर्शन लगाया। जहां सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। यहीं बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुन कर उनकी शिकायतों के निराकरण और समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया। वहीं एक वृद्ध दम्पत्ति भी विधायक व महापौर देवेंद्र यादव के पास पहुंचे। जिन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की।



जिसपर वृद्ध दम्पत्ति की मदद करते हुए विधायक यादव ने उन्हें 5 हजार रुपए की सहायता करते हुए, उन्हें 5 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। विधायक के हाथों से चेक पाकर वृद्ध दम्पत्ति के चेहरे खुशी से खिल गए। खुर्सीपार शिवाजी नगर स्टैट बैंक के पास रहने वाले 62 वर्षीय धुरी साव नेत्रहीन है और उनकी पत्नी 50 वर्षीय सुनयना देवी बोल नहीं सकती। धुरी साव ने बताया कि दोनों दिव्यांग है, उनका देख रेख करने वाला भी कोई नहीं है।


WP-GROUP

दो बेटी है, दोनों की शादी हो गई। जैसे तैसे भगवान भरोसो इनका गुजारा चलता है। ऐसे में आर्थिक मदद के लिए विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय पहुंचे। जहां देवेंद्र यादव ने उनकी तत्काल मदद की और कहा कि कभी भी कोई दिक्कत रहे। वे उनकी हमेशा मदद करेंगे। उनका आर्शीवाद और प्यार ही उनके लिए महत्वपूर्ण है। जनदर्शन में शहर के सैकड़ों लोग पहुंचे। सभी ने अपनी समस्याएं और मांग लेकर पहुंचे थे।

जिसमें से अधिकांश आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार, पीएम आवास, व्यापार आदि के लिए मदद की मांग की। यहीं मानिकपुरी समाज के लोगों ने रूवाबांधा के पार्षद राजेंद्र रजक के साथ विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की और उन्हें प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

यह भी देखें : 

नशे में टुन्न होकर बीच सडक़ पर ही संबंध बनाने लगा था कपल…CCTV मे कैद हुए हरकतें…अब हो रहा पछतावा…लेकिन…

Back to top button
close