Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ : राजधानी में तेज रफ्तार का कहर… डीडी नगर थाने के सामने ट्रक ने लिया स्कूटी सवार महिला को चपेट में…मौके पर ही मौत…

रायपुर। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय नगर थाने के सामने रविवार दोपहर को एक सडक़ हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अमलेश्वर निवासी रुचि गौर है। हादसे की खबर लगते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आसपास के लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में किया थाने का घेराव किया।
लोग यहां भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 2 दिन के बाद चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर महेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें :