Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : नियमितीकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने दिया धरना… 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी के चलते निकाली ध्यानाकर्षण रैली

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद लाखों कर्मचारियों द्वारा गत 19 वर्षों में विभिन्न विभागों में कार्यरत लाखों कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन कर नियमितीकरण के संबंध में मुख्यमंत्री राज्यपाल एवं सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री को ज्ञापन सौंपा बावजूद इसके अभी तक नियमितीकरण नहीं हुआ है।



कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पिछले 9 माह में 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी हुई है। आज उक्त मांग को लेकर ही बुढ़ापारा धरना स्थल छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी संघ ने ध्यानाकर्षण महारैली निकालकर धरना दिया। 
WP-GROUP

संघ ने पदाधिकारियो ंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके प्रमुख मांग है कि लाखों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नियमित किया जाए। छंटनी किए गए कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए एवं सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाए।

यह भी देखें : 

चित्रकोट उपचुनाव : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किया सभा को संबोधित, कहा- कांग्रेस के पास कहने को कुछ भी नहीं

Back to top button
close