छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : फिर बदला मौसम का मिजाज…घने बादलों से घिर आए प्रदेश के कई हिस्से…कहीं-कहीं बारिश के भी आसार…

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान बस्तर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इधर आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो यह लौटते हुए मानसून की बारिश है जो अब काफी कम हो गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट चुका है। वर्तमान में गुजरात-मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों से भी मानसून लौट चुका है।



मध्यप्रदेश से लौट रहे मानसून के रास्ते में पूर्वी-मध्य और इसके आसपास के भाग में ऊपरी हवा में 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवात बन गया है। इस चक्रवात के असर से ही कुछ मात्रा में नमीयुक्त हवा छत्तीसगढ़ की ओर भी आ रही है।

इसी नमीयुक्त हवा और स्थानीय प्रभाव के चलते आज राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश दर्ज की गई है। लेकिन यह बारिश केवल 10-15 मिनट रही, इसके बाद आसमान साफ होने लगा है।


WP-GROUP

मौसम विभाग की माने तो इस तरह की बारिश सामान्य बात है, लौटते हुए मानसून से अक्सर इसी तरह की बारिश होती है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के ऊपर बने चक्रवात के असर से यह बारिश हुई है। दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय देश के अधिकांश राज्यों से विदा हो चुका है।

राज्य के दक्षिणी भाग तक पहुंच चुके मानसून के असर से अब आगामी 48 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा फिलहाल मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा और धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : नौकरी लगाने का झांसा देकर रेस्टारेंट संचालक से हड़प लिए 8.50 लाख रुपए….

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471